RBI की पॉलिसी के बाद इन 5 शेयरों में बनेगा पैसा, एनालिस्ट्स ने दी निवेश की सलाह

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा है। हालांकि, उसने इनफ्लेशन के अनुमान को 0.50 फीसदी बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया। उसने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.9 फीसदी से घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 1:54 PM
आरबीआई का रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला अनुमान के मुताबिक है।

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने 5 जून को रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बना हुआ है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने इनफ्लेशन के अनुमान को 0.50 फीसदी बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया। उसने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.9 फीसदी से घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया।

आरबीआई का रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला अनुमान के मुताबिक है। पिछले 2-3 महीनों में वैश्विक हालात में बड़े बदलाव आए हैं। क्रूड की कीमतें आसमान में हैं। सप्लाई चेन में बाधा आई है। अल नीनो के असर से मानसून में बारिश कम होने का अनुमान है। पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ने से आगे महंगाई बढ़ने का खतरा है। इन वजहों से फिलहाल इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद नहीं है। अगर महंगाई बढ़ती है तो केंद्रीय बैंक अगस्त की पॉलिसी में रेपो रेट बढ़ा सकता है।

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के बाद एनालिस्ट्स कुछ खास शेयरों में निवेश के मौके देख रहे हैं। मनीकंट्रोल ने ऐसे कुछ शेयरों की लिस्ट तैयार की है, जिनमें निवेश करने पर अच्छी कमाई हो सकती है।


जिगर एस पटेल, सीनियर मैनेजर (इक्विटी रिसर्च)-आनंद राठी

ICICI Bank

CMP: 1,251.7 रुपये

इस स्टॉक में 1,210-1,215 रुपये की रेंज के करीब निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी दिख रही है। टेक्निकल इंडिकेटर्स इस स्टॉक में इम्प्रूवमेंट के संकेत दे रहे हैं। जब तक यह शेयर 1,210 रुपये के लेवल से ऊपर बना रहेगा, इसका आउटलुक कंस्ट्रक्विट रहेगा। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए इस स्टॉक में अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड सेट-अप बनता दिख रहा है। ट्रेडर्स इस स्टॉक को 1,240-1,250 रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं। स्टॉपलॉस 1,210 रुपये पर लगाना होगा। प्राइस टारगेट 1,300 रुपये होगा।

Volar Estate

CMP: 116.78 रुपये

इस स्टॉक में स्ट्रॉन्ग कनफ्लूएंस सपोर्ट जोन के करीब ट्रेडिंग हो रही है। इस स्टॉक का ओवरऑल सेटऑप ट्रेडर्स के लिए फेवरेबल रिस्क-रिवॉर्ड अपॉर्चुनिटी ऑफर करता दिख रहा है। इस स्टॉक को 114-118 की रेंज में खरीदा जा सकता है। स्टॉपलॉस 106 रुपये पर लगाना होगा। यह स्टॉक 135 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Anant Raj

CMP: 589.35 रुपये

इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर 200-डे का DEMA तोड़ा है। जीरो लाइन से ऊपर बुलिश क्रॉसओवर नए बाइंग मोमेंटम का संकेत दे रहा है। ऑवरऑल टेक्निकल स्ट्रक्चर कंस्ट्रक्टिव बना हुआ है। ट्रेडर्स इस स्टॉक पर 570-950 की रेंज में दांव लगा सकते हैं। स्टॉपलॉस 540 रुपये पर लगाना होगा। यह स्टॉक 660 रुपये तक जा सकता है।

विद्नयन एस सावंत, हेड ऑफ रिसर्च-जीईपीएल कैपिटल

South Indian Bank

CMP: 44.61 रुपये

इस स्टॉक में जुलाई 2022 से ही स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड है। यह लगातार हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। एमएसीडी इंडिकेटर ने बुलिश क्रॉसओवर दिया है। इससे स्टॉक में पॉजिटिव मोमेंटम बने रहने की संभावना है। इस स्टॉक में 42.5 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसे 48 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कुछ ही घंटों में रिटेल कोटा फुल! GMP में भी बड़ी हलचल, इस न्यूट्रिशन कंपनी के आईपीओ की खूब है डिमांड

RBL Bank

CMP: 353.75 रुपये

वीकली टाइमफ्रेम पर इस शेयर ने स्टॉन्ग स्ट्रक्चरल डेवलपमेंट दिखाया है। इस हफ्ते इसने अपनी कंसॉलिडेशन रेंज तोड़ी है। एमएसीडी इंडिकेटर पॉजिटिव टेरीटरी में है। इससे बुलिश मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिलता है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 382 रुपये होगा। स्टॉपलॉस 339 रुपये पर लगाना होगा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।