एनर्जी वैल्यू चैन को फाइनेंसिंग सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज (PFS) में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। केंद्रीय बैंक RBI ने इसे लेकर कंपनी के चेयरमैन को पत्र लिखा है। RBI ने गवर्नेंस, कम्प्लॉयंस, बिजनेस और ऑपरेशन से जुड़े रिस्क को लेकर चेयरमैन को तत्काल अपना ध्यान लगाने को कहा है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक सुपरवाइजरी एसेसमेंट के दौरान इनमें क्रिटिकल गैप पाया गया और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। RBI ने निरीक्षण रिपोर्ट, रिस्क की मूल्याकंन रिपोर्ट और 6 सितंबर को सुपरवाइजरी बैठक के आधार पर 18 सितंबर को कंपनी को यह पत्र भेजा है। हालांकि इसका शेयरों पर कोई असर नहीं दिख रहा है और आज बीएसई पर यह 1 फीसदी उछल गया।
