रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने गवर्नमेंट सिक्योरिटीज एक्विजिशन प्रोग्राम (G-SAP 2.0) के तहत 26 अगस्त को 25,000 करोड़ रुपये गवर्नमेंट बॉन्ड्स खरीदने की घोषणा की है। इस महीने की शुरुआत में हुई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में RBI इस बारे में जानकारी दी गई थी।
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था, "मैक्रो इकोनॉमिक और फाइनेंशियल स्थितियों के अनुसार RBI की ओर से ओपन मार्केट में इस तरह की खरीदारी जारी रहेगी।"
GSAP ऑक्शन के आगामी राउंड में RBI की ओर से पांच वर्ष, छह वर्ष, आठ वर्ष, नौ वर्ष और 14 वर्ष के बॉन्ड्स की खरीदारी होगी। बॉन्ड्स को मल्टीपल प्राइस के तरीके का इस्तेमाल कर खरीदा जाएगा। इसमें प्रत्येक सफल बिडर अपनी बिड में बताए गए प्राइस पर भुगतान करता है।
पात्र बिडर्स को RBI के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन सिस्टम पर 26 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे के बीच बिड देनी होंगी।
RBI की ओर से गवर्नमेंट बॉन्ड्स की खरीदारी से मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी और गवर्नमेंट बॉन्ड्स के लिए बेहतर प्राइस मिल सकेगा।