Get App

RBL Bank Shares: थम गई 4 दिनों की तेजी, इस सफाई पर इंट्रा-डे हाई से 7% टूटा शेयर

RBL Bank Shares: मुंबई के प्राइवेच सेक्टर लेंडर आरबीएल बैंक के शेयरों में आज बैंक की ही एक सफाई के चलते बिकवाली का भारी दबाव आ गया। इसके चलते लगातार चार दिनों की तेजी आज थम गई। चार दिनों में यह 10% से अधिक मजबूत हुआ था। आज भी यह ऊपर चढ़ रहा था लेकिन बैंक की एक सफाई पर इंट्रा-डे हाई से यह 7% टूट गया। जानिए बैंक ने आखिर ऐसा क्या कहा है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 3:52 PM
RBL Bank Shares: थम गई 4 दिनों की तेजी, इस सफाई पर इंट्रा-डे हाई से 7% टूटा शेयर
RBL Bank Shares: लगातार चार दिनों की तेजी आज आरबीएल बैंक की एक सफाई पर थम गई।

RBL Bank Shares: लगातार चार दिनों की तेजी आज आरबीएल बैंक की एक सफाई पर थम गई। बैंक ने हिस्सेदारी की बिक्री से जुड़ी रिपोर्ट्स को खारिज किया तो शेयर धड़ाम से गिर गए। आज बीएसई पर यह 4.10% की गिरावट के साथ ₹249.30 के भाव (RBL Bank Share Price) पर बंद हुआ है। हालांकि आज के शुरुआती कारोबार में यह 2.69% उछलकर ₹266.95 तक पहुंच गया था। हालांकि फिर बैंक की सफाई पर इस हाई लेवल से यह 7% टूटकर इंट्रा-डे में यह ₹248.25 के निचले स्तर तक आ गया। इससे पहले लगातार चार कारोबारी दिनों में यह 10% से अधिक मजबूत हुआ था।

किस बार पर सफाई दी है RBL Bank ने और क्या?

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुबई की एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD) बैंक में कुछ हिस्सेदारी खरीदने की संभावनाएं तलाश रहा है और इसके जरिए यह भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एंट्री कर सकती है। रिपोर्ट्स में इसके IDBI बैंक में भी हिस्सेदारी खरीदने की दिलचस्पी दिखाने की बात सामने आई। अब इसी को लेकर आरबीएल बैंक ने सफाई दी है कि यह स्पेक्युलेटिव है यानी कि अनुमानों पर आधारित है। बैंक की इस सफाई के चलते शेयर धड़ाम से गिर गए।

भारतीय बैंकों में हिस्सेदारी रख सकते हैं विदेशी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें