टॉप सेक्टोरल थीम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो सेक्टर में सुधार नजर आ रही है जो अर्निंग सीजन तक साफ होती नजर आ सकती है। पहली है कंज्मशन थीम। कंज्मशन थीम में फेस्टिवल सीजन के दौरान पेटअप डिमांड का दौर शुरु होगा। ऐसे में निवेशकों को बड़े वैल्यू के गुड्स पर नजर रखना चाहिए। इसमें ज्वेलरी, हाउस एप्लांस, वाइट गुड्स जैसे कई ऐसे शेयरों का समावेश है जो बाजार की रैली में पूरी तरह से भागीदारी नहीं दिखा पाए है। वहीं दूसरा थीम ऑटो एंसलिरी सेक्टर। आगे ऑटो एंसलिरी सेक्टर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ऑटो एंसलिरी में Sona Blw, BHARAT FORGE जैसे फोकस्ड ऑटो एंसलिरी कंपनियों में निवेश करना फायदेमंद होगा। आगे स्टॉक्स में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएगे।