Get App

Real Estate Stocks: 13 महीने में 200% से अधिक रिटर्न, अब घाटे से मुनाफे में आई कंपनी तो ब्रोकरेज ने भी खेला दांव

Real Estate Stocks: पिछले साल सितंबर 2023 में लिस्ट हुई इस रियल एस्टेट कंपनी में आईपीओ निवेशकों की पूंजी तीन गुना से अधिक बढ़ चुकी है। सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज फर्मों ने इसके रॉकेट की स्पीड से चढ़ने का अनुमान लगाया है क्योंकि यह कंपनी से घाटे से मुनाफे में आ गई और अब इसने कर्ज को इसी वित्त वर्ष में आधे होने की उम्मीद जताई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 4:21 PM
Real Estate Stocks: 13 महीने में 200% से अधिक रिटर्न, अब घाटे से मुनाफे में आई कंपनी तो ब्रोकरेज ने भी खेला दांव
सितंबर तिमाही में Signature Global को 4.11 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड प्रॉफिट हुआ जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे 19.94 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Signature Global Shares: दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल के शेयरों ने निवेशकों को रॉकेट की स्पीड से मालामाल किया है। इसके शेयर घरेलू मार्केट में पिछले साल सितंबर में लिस्ट हुए थे और अब आईपीओ निवेशकों की पूंजी तीन गुना से अधिक बढ़ चुकी है। आज की बात करें तो सालाना आधार पर सितंबर 2024 में कंपनी के घाटे से मुनाफे में आने का जश्न शेयरों ने भी मनाया और यह 5 फीसदी से भी अधिक उछल गया। ब्रोकरेज इसमें और भी तेजी की गुंजाइश बता रहे हैं। आज BSE पर यह 3.41 फीसदी की बढ़त के सात 1298.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5 फीसदी उछलकर 1318.10 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। इसके 385 रुपये के शेयर 27 सितंबर 2023 को लिस्ट हुए थे। पिछले साल 20 नवंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 704.85 रुपये और 26 सितंबर 2024 को यह 1645.85 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर था।

Signature Global के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही?

सितंबर तिमाही में सिग्नेचर ग्लोबल को 4.11 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड प्रॉफिट हुआ जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे 19.94 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। 29 करोड़ रुपये के डेफर्ड टैक्स क्रेडिट ने इसके मुनाफे को अच्छा सपोर्ट किया। इस दौरान कंपनी की ग्रॉस सेल्स 660 फीसदी बढ़कर 749.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

निवेश को लेकर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें