पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024 में इंडेक्सेशन बेनिफिट को हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि, इन शेयरों ने आज 29 जुलाई को रिकवरी दिखाई है। BSE रियल्टी इंडेक्स में आज जमकर खरीदारी हो रही है और यह 1.67 फीसदी की तेजी पर ट्रेड कर रहा है। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के तुरंत बाद BSE रियल्टी इंडेक्स में 2.15 फीसदी की गिरावट आई थी।
