"रोलओवर डेटा और थोड़ा कम रोल-कॉस्ट से ये सुझाव मिलता है कि सार्थक गिरावट में खरीदारी की जा सकती है। लेकिन हालिया प्राइस एक्शन के बाद मार्केट रेंज ऊपर की तरफ सीमित होते हुए नीचे रह सकती है।" ऐसा मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापाड़िया ने एक साक्षात्कार में मनीकंट्रोल से कहा है। एमओएफएस में वाइस प्रेसिडेंट, एनालिस्ट, डेरिवेटिव्स का मानना है कि निफ्टी को 18,250 की ओर बढ़ने के लिए 17,777 के स्तर को होल्ड करने की जरूरत है। निफ्टी मेटल इंडेक्स लाइफ-टाइम हाई जोन के पास कारोबार कर रहा है। इसमें तेजी के साथ मजबूती भी नजर आ रही है। इक्विटी रिसर्च में 10 से अधिक वर्षों के अनुभव रखने वाले चंदन ने कहा कि पिछले चार दिनों में इसमें कुछ गिरावट देखी गई। हालांकि इसका प्रमुख रुझान पॉजिटिव है।
