खेलों के महाकुंभ यानी ओलंपिक में दुनियाभर के खिलाड़ी अपना दम दिखाया है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। ओलंपिक की इस धूम के बीच सीएनबीसी-आवाज़ पर भी चैंपियन शेयरों की तलाश की गई है। इसलिए एक्सपर्ट ने ऐसे शेयर बताए हैं जो आपको मुनाफे का मेडल दिला सकते हैं।
लंबी अवधि में मुनाफे के Geojit Financial के Gaurang Shah, Arihant Capital के Ashish Maheshwari, Aum Capital के Rajesh Agarwal, Investment Evangelist के Prakash Diwan, Market Expert Sudip Bandopadhyay, MOFSL के Hemang Jani, Market Expert Ambareesh Baliga और Tracom Stock Brokers के Parthiv Shah ने जोरदार कमाई करवाने वाले चैंपियन शेयर बताये हैं।
1- Investment Evangelist प्रकाश दीवान का चैंपियन शेयरः NOCIL
प्रकाश ने कहा कि इस शेयर में लंबी अवधि के लिए खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि रबर केमिकल की जानीमानी कंपनी है। कंपनी टायर मैन्युफैक्चरिंग में रबर केमिकल का इस्तेमाल करती है। कंपनी का घरेलू मार्केट में 40% तो ग्लोबल मार्केट में 4-5% मार्केट शेयर है। कंपनी को चीन से खरीदारों के शिफ्ट होने का फायदा मिलेगा। वहीं क्षमता इस्तेमाल बढ़ने से मार्जिन में सुधार संभव है।
2- Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह का चैंपियन शेयरः AARTI IND
पार्थिव ने कहा कि इस स्टॉक में लंबी अवधि के लिए खरीदारी करें इसमें 1100 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी का केमिकल सेक्टर में बड़ा नाम है। कंपनी के 200 से ज्यादा प्रोडक्ट और 400 से ज्यादा बड़े ग्राहक हैं। फार्मा सेक्टर से 16% रेवेन्यू मिलता है। कंपनी की अगले 5 साल में क्षमता विस्तार की बड़ी योजना है। कंपनी को आगे 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा आय संभव है।
3- Geojit Financial के गौरांग शाह का चैंपियन शेयरः ICICI BANK
गौरांग ने कहा कि ये देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक हैं। बैंक के पास 5,268 ब्रांच और 14141 ATMs हैं। सालाना आधार पर Q1 में ब्याज आय में 17.8% का उछाल नजर आया। सालाना आधार पर Q1 में मुनाफे में 78% की बढ़ोतरी दिखाई दी है। वहीं बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत है। इसमें आगे चलक 850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
4- Market Expert अंबरीश बालिगा का चैंपियन शेयरः AMARA RAJA
अंबरीश ने कहा कि इस स्टॉक में लंबी अवधि के लिए 980 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। ये कंपनी लीड एसिड बैटरी की लीडर कंपनियों में शामिल है। इसके आगे भी लीड एसिड बैटरी की डिमांड घटेगी नहीं। कंपनी का लिथियम आयन बैटरी में विस्तार पर फोकस है। वहीं इलेक्ट्रीक व्हीकल से लिथियम बैटरी की मांग बढ़ेगी।
5- Arihant Capital के आशीष महेश्वरी का चैंपियन शेयरः PIRAMAL ENT
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करें और इसमें 4000 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनीफाइनेंशियल सर्विस और फार्मा का कामकाज करती है। ये कंपनी रियल्टी प्रोजेक्ट की फंडिंग करती है। कंपनी फार्मा सॉल्यूशन और हेल्थकेयर प्रोडक्ट बनाती है। इस कंपनी का फार्मा में 100 से ज्यादा देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। वहीं अन्य कंपनियों के मुकाबले इसके शेयर का वैल्युएशन आकर्षक है।
राजेश ने कहा कि 750 रुपये के लक्ष्य के लिए इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। कंपनी के बारे उन्होंने कहा कि ये कंपनी लाइफ साइस प्रोडक्ट के कारोबार में है। कंपनी फार्मा, न्यूट्रिशन, एग्रो सेक्टर को सप्लाई करती है। इसके अलावा कंपनी कंज्यूमर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी कामकाज करती है। इसके साथ ही मजबूत डिमांड कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगी। कंपनी का FY22 में कैपेक्स 300-350 करोड़ संभव है। कंपनी के कर्ज में 594 करोड़ की कमी आई है।
7- Market Expert सुदीप बंदोपाध्याय का चैंपियन शेयरः EMAMI
सुदीप ने कहा कि इस कंपनी का पर्सनल केयर प्रोडक्ट में बड़ा नाम है। इसके आगे पावर ब्रान्ड के रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। कंपनी के नए प्रोडक्ट लॉन्च को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का हेल्थकेयर बिजनेस के विस्तार पर फोकस है। कंपनी द्वारा कारोबार बढ़ाने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं अन्य शेयरों के मुकाबले इसका वैल्युएशन बेहतर है लिहाजा इसमें खरीदारी करें और इसमें 700 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
हेमांग ने कहा कि इस दिग्गज लेंडर स्टॉक में खरीदारी करें इसमें 3290 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। उन्होंने कंपनी के बारे में कहा कि सालाना आधार पर Q1 में कोर PBT में 12% का उछाल नजर आया है। जून से डिस्बर्समेंट में तेजी आई है। इसके आगे मार्जिन स्टेबल रहने की उम्मीद है। कंपनी ने नए NPA के लिए पर्याप्त प्रोविजनिंग की है। इसका FY22/FY23 के लिए EPS अनुमान 7–8% बढ़ाया गया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )