Get App

बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी का मूड, इन चार स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

HCL Tech पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 1320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 27/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 10:45 AM
बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी का मूड, इन चार स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Va Tech पर शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 581 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी हरे निशान में लौटा। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 200 प्वाइंट का सुधार नजर आया। मिडकैप शेयर आज OUT PERFORM कर रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एचसीएल टेक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने मैक्स फाइनेंशियल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने ट्रेंट पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने वा टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HCL Tech

प्रशांत सावंत ने HCL Tech के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 1320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 27/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Max Financial Future

राजेश सातपुते ने Max Financial पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Max Financial में 954 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 980 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 940 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें