Get App

Rekha Jhunjhunwala ने बेच दी 4% से अधिक होल्डिंग, पोर्टफोलियो से हुआ बाहर!

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला जैसे दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की निगाहें लगी रहती हैं। अब एक ऐसा स्टॉक सामने आया है, जिसके जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में उनका नाम नहीं दिख रहा है, जबकि मार्च तिमाही में उनकी होल्डिंग 4.4% थी। चेक करें कि क्या यह शेयर आपके पास है और इसकी कारोबारी सेहत कैसी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 25, 2026 पर 11:21 AM
Rekha Jhunjhunwala ने बेच दी 4% से अधिक होल्डिंग, पोर्टफोलियो से हुआ बाहर!
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला की Raghav Productivity में मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में 4.4% होल्डिंग थी। अब जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में उनका नाम नहीं दिख रहा है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने जून 2026 तिमाही राघव प्रोडक्टिविटी को अपने पोर्टफोलियो से बाहर कर दिया है। हालांकि ध्यान दें कि कंपनियों के सेबी के नियमों के मुताबिक 1% या इससे अधिक की होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर के नाम का ही होल्डिंग डिटेल्स के साथ खुलासा करना अनिवार्य है। इससे पहले मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में उनकी कंपनी में 4.4% होल्डिंग थी। शेयरों की बात करें तो जून तिमाही के बाद यानी इस महीने में अब तक यह 8% से अधिक ऊपर चढ़ चुका है।

एक कारोबारी दिन पहले 24 जुलाई को बीएसई पर यह 0.77% की बढ़त के साथ ₹1303.05 पर बंद हुआ था। इस महीने निफ्टी 50 (Nifty 50) अब तक 0.41% कमजोर हुआ और एक कारोबारी दिन पहले 0.43% की कमजोरी के साथ 23,767.45 पर बंद हुआ था।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: Raghav Productivity में बेची कितनी होल्डिंग

रेखा झुनझुनवाला की राघव प्रोडक्टिविटी में मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में 4.4% होल्डिंग थी। अब बीएसई पर मौजूद जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में उनका नाम नहीं दिख रहा है तो ऐसे में या तो उन्होंने कंपनी के सारे शेयर बेच दिए हैं या उनकी होल्डिंग 1% से नीचे आ गई है। राघव प्रोडक्टिविटी में उनकी होल्डिंग जून 2024 के आखिरी में 5.0% और उसके बाद सितंबर तिमाही के आखिरी से लेकर दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी तक 4.8% थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें