Relaxo Share Price: फुटवियर कंपनी का शेयर 7% तक लुढ़का, ब्रोकरेज की 'सेल' रेटिंग के बाद जबरदस्त बिकवाली

Relaxo Share Price: ब्रोकरेज ने रिलैक्सो फुटवियर्स के लिए FY27-29 तक के EPS अनुमान 8-15 प्रतिशत तक घटा दिए हैं। टारगेट प्राइस 240 रुपये प्रति शेयर दिया है। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़ा

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Relaxo Footwears की ग्रोथ केवल प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने के चलते हो रही है।

रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयरहोल्डर्स 18 नवंबर को तगड़े घाटे में हैं। वजह है शेयर में जबरदस्त गिरावट। दिन में शेयर की कीमत बीएसई पर पिछले बंद भाव से लगभग 7 प्रतिशत तक टूटकर 265.20 रुपये के लो तक गई। एक दिन पहले इस शेयर के लिए ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल का व्यू सामने आया था। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ‘सेल’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 240 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 16 प्रतिशत कम है।

तगड़ी सेलिंग के बाद रिलैक्सो फुटवियर्स का मार्केट कैप घटकर 6600 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर 3 महीनों में 30 प्रतिशत कमजोर हुआ है। 2 साल में यह लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट देख चुका है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

 रिलैक्सो, स्पार्क्स, फ्लाइट और बहामास, रिलैक्सो के ब्रांड हैं। कंपनी स्लिपर, सैंडल और स्पोर्ट्स व कैजुअल शूज बनाती है। Relaxo, रबर स्लिपर के लिए एक जाना-माना ब्रांड है। Flite फैशनेबल और सेमी-फॉर्मल स्लिपर्स की पेशकश करता है। Sparx स्पोर्ट्स शूज, सैंडल व स्लिपर्स की पेशकश करता है। Bahamas कैजुअल फ्लिप-फ्लॉप की रंग-बिरंगी रेंज की पेशकश करता है।


Relaxo Footwears के लिए ब्रोकरेज के तर्क

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ केवल प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने के चलते हो रही है। बिकने वाले फुटवियर पेयर्स की गिनती घट रही है। कमजोर वॉल्यूम और मार्जिन पर दबाव को देखते हुए ब्रोकरेज ने रिलैक्सो फुटवियर्स के लिए FY27-29 तक के EPS (प्रति शेयर अर्निंग) अनुमान 8-15 प्रतिशत तक घटा दिए हैं। अब ब्रोकरेज को FY26-FY28 के बीच रेवेन्यू 5 प्रतिशत, EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 8 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा में 11 प्रतिशत CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ने का अनुमान है।

Urban Company Share Price: हरे निशान में लौटा शेयर, 8% तक भागा; कंपनी QIP से जुटा रही है ₹2500 करोड़

सितंबर तिमाही में कैसा रहा बिजनेस

Relaxo Footwears का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़कर 37 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 36 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 701.6 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 628.5 करोड़ रुपये था। EBITDA 5.2 प्रतिशत बढ़कर 85.3 करोड़ रुपये हो गई। सितंबर 2025 तिमाही में यह 81.1 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 12.9 प्रतिशत से घटकर 12.2 प्रतिशत रह गया।

सितंबर 2026 तिमाही के दौरान रिलैक्सो फुटवियर्स की एक जोड़ी की औसत कीमत 23 प्रतिशत बढ़कर 186 रुपये हो गई। वहीं वॉल्यूम 10 प्रतिशत गिरकर 3.7 करोड़ जोड़ी रह गया। इस बीच कंपनी ने ओपन फुटवियर के दाम 15-18 प्रतिशत और क्लोज्ड फुटवियर के दाम 6-7 प्रतिशत तक बढ़ाए। कुल बिक्री में ओपन फुटवियर का हिस्सा करीब 80 प्रतिशत है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।