Urban Company Share Price: हरे निशान में लौटा शेयर, 8% तक भागा; कंपनी QIP से जुटा रही है ₹2500 करोड़

Urban Company Share Price: अर्बन कंपनी 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,900.24 करोड़ रुपये का था। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 182.48 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 12:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Urban Company का QIP 16 नवंबर को ओपन हुआ था।

होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी के शेयरों में 18 नवंबर को तेजी लौटी है। दिन में शेयर की कीमत BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 8 प्रतिशत तक उछली। भाव 172.45 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 26200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी का QIP खुलने के बाद 17 नवंबर को शेयर लगभग 6 प्रतिशत गिरावट में बंद हुआ था। लेकिन बुधवार को यह ​हरे निशान में आ गया है और अच्छी बढ़त में ट्रेड कर रहा है।

अर्बन कंपनी का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) 16 नवंबर को ओपन हुआ था। फ्लोर प्राइस 161.03 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 2500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी का कहना है कि वह अपने विवेक से, इश्यू के लिए तय किए गए फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5 प्रतिशत तक की छूट दे सकती है। इश्यू प्राइस को QIP के लिए नियु​क्त किए गए बुक रनिंग लीड मैनेजरों के साथ परामर्श करके किया जाएगा। जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल इंस्टाहेल्प बिजनेस के लिए, मार्केटिंग से जुड़े कामों के लिए, टेक्नोलॉजी के विकास और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया जाएगा।

सितंबर 2025 में लिस्ट हुई थी Urban Company


अर्बन कंपनी 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,900.24 करोड़ रुपये का था। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 19.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का पुराना नाम अर्बनक्लैप टेक्नोलॉजीस था। अर्बन कंपनी भारत, UAE, सिंगापुर और सऊदी अरब में एक मल्टी कैटेगरी होम सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। इसके प्लेटफॉर्म पर क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, अप्लायंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज मिलती हैं। इसका InstaHelp वर्टिकल बुकिंग के 10-15 मिनट के अंदर सफाई, बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए लोग मुहैया कराने जैसी सर्विसेज देता है।

कंपनी का शेयर 3 महीनों में 18 प्रतिशत और 6 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 183.65 रुपये और एडजस्टेड लो 96.35 रुपये है। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने अर्बन कंपनी के शेयर के लिए 'ओवरवेट' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस प्रति शेयर 190 रुपये तय किया है। गोल्डमैन सैक्स ने 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 130 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

IIFL Finance में एक झटके में बिके ₹3413 करोड़ के शेयर, फिर भी कीमत 7% तक उछली

सितंबर तिमाही में घाटा बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में अर्बन कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 182.48 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 59.33 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.4 प्रतिशत बढ़कर 537.29 करोड़ रुपये हो गया। इंस्टाहेल्प सेगमेंट ने सितंबर 2026 तिमाही में 173.12 करोड़ रुपये का घाटा देखा, जबकि एक साल पहले घाटा 42.91 करोड़ रुपये था। सेगमेंट रेवेन्यू 1336.36 प्रतिशत बढ़कर 20.54 करोड़ रुपये हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।