रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयरहोल्डर्स 18 नवंबर को तगड़े घाटे में हैं। वजह है शेयर में जबरदस्त गिरावट। दिन में शेयर की कीमत बीएसई पर पिछले बंद भाव से लगभग 7 प्रतिशत तक टूटकर 265.20 रुपये के लो तक गई। एक दिन पहले इस शेयर के लिए ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल का व्यू सामने आया था। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ‘सेल’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 240 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 16 प्रतिशत कम है।
