Get App

Reliance industries AGM: जानिए 29 अगस्त को होने वाली RIL की 47वीं AGM पर क्या है ब्रोकरेज का अनुमान

RIL AGM : जिन खास बातों पर बाजार का फोकस रहेगा उनमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ-साथ रिलायंस रिटेल की लिस्टिंग टाइमलाइन पर अपडेट और न्यू एनर्जी बिजनेस की आगे की प्रगति पर रिपोर्ट शामिल हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 6:18 PM
Reliance industries AGM: जानिए 29 अगस्त को होने वाली RIL की 47वीं AGM पर क्या है ब्रोकरेज का अनुमान
Reliance industries share : शेयर की चाल पर नजर डालें तो आज ये शेयर 25.25 रुपए यानी 0.84 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 4,408,057 शेयर रहा। स्टॉक ने इंट्राडे में 3,046 रुपए का हाई छुआ

RIL AGM : इस हफ्ते बाजार की नजर RIL की AGM पर रहेगी, जो कि 29 अगस्त को होने वाली है। इस AGM में कहां फोकस रह सकता है। ब्रोकरेज हाउस क्या अनुमान लगा रहे हैं। ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि ब्रोकरेज इस AGM में कंपनी के न्यू एनर्जी, जियो और रिटेल कारोबार के आईपीओ पर आगे के रोडमैप का इंतजार है।

RIL की एजीएम पर CLSA

CLSA ने RIL के शेयर का 3,300 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य देते हुए खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि 29 अगस्त को होने वाली एजीएम में कंपनी के न्यू एनर्जी बिजनेस की तस्वीर साफ होगी। 2024 अंत तक कंपनी की सोलर PV गीगा फैक्ट्री लॉन्च करने की योजना है।

इस एजीएम में 100 करोड़ डॉलर के सोलर मैन्युफैक्चरिंग कैपेक्स पर सफाई आने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें