Get App

Reliance Industries की AGM 19 जून को, फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी हुई तय

Reliance Industries Share Price: फाइनल डिविडेंड पर सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 7 दिनों के अंदर शेयरहोल्डर्स को कर दिया जाएगा। कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी प्र​मोटर्स के पास है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 28, 2026 पर 11:01 AM
Reliance Industries की AGM 19 जून को, फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी हुई तय
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए Reliance Industries के शेयरहोल्डर्स को 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक की तारीख की घोषणा कर दी है। साथ ही फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस डिविडेंड के लिए 5 जून रिकॉर्ड डेट है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

फाइनल डिविडेंड पर सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह बैठक 19 जून को होगी। मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 7 दिनों के अंदर शेयरहोल्डर्स को कर दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2025 के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 5.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

Reliance Industries का शेयर 6 महीने में 13 प्रतिशत कमजोर

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। बुधवार, 27 मई को BSE पर शेयर 1350 रुपये पर बंद हुआ। गुरुवार को बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद है। कंपनी का मार्केट कैप 18.26 लाख करोड़ रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,611.20 रुपये और एडजस्टेड लो 1,290 रुपये है। 6 महीने में शेयर 13 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी प्र​मोटर्स के पास है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें