Get App

RIL Shares: रिलायंस का शेयर जाएगा ₹1,800 के पार! CLSA ने कहा- इस बड़े ट्रिगर पर निवेशक रखें नजर

RIL Share Price: ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बुधवार 21 जनवरी को जारी एक रिपोर्ट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का टारगेट प्राइस इजाफा किया। ब्रोकरेज का मानना है कि रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर 1800 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 29 प्रतिशत की संभावित तेजी का अनुमान है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 9:57 AM
RIL Shares: रिलायंस का शेयर जाएगा ₹1,800 के पार! CLSA ने कहा- इस बड़े ट्रिगर पर निवेशक रखें नजर
RIL Share Price: दिसंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2.65 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया

RIL Share Price: ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बुधवार 21 जनवरी को जारी एक रिपोर्ट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का टारगेट प्राइस इजाफा किया। ब्रोकरेज का मानना है कि रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर 1800 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 29 प्रतिशत की संभावित तेजी का अनुमान है। इसके साथ ही CLSA आठवां ब्रोकरेज हाउस बन गया है, जिसने रिलायंस के शेयर को 1,800 रुपये या उससे ज्यादा का टारगेट प्राइस दिया है।

CLSA की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब रिलायंस अपने रिकॉर्ड हाई से फिसल चुका है और निवेशक आगे के बड़े ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं।

Jio की संभावित लिस्टिंग बन सकती है बड़ा इवेंट

CLSA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2026 के मध्य तक जियो की लिस्टिंग रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए इस साल का सबसे बड़ा वैल्यू-अनलॉकिंग इवेंट साबित हो सकता है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के टेलीकॉम कारोबार रिलायंस जियो को ग्लोबल प्रतिस्पर्धियों की तुलना में प्रीमियम वैल्यू दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें