रिलायंस रिटेल की नान-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ईशा अंबानी ने 29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान कहा कि रिलायंस रिटेल एक क्यूरेटेड डिजाइन-आधारित फार्मेट के साथ लक्जरी ज्वेलरी सेगमेंट में प्रवेश करेगी। ईशा अंबानी ने कहा, "ज्वेलरी में, क्यूरेटेड डिज़ाइन-आधारित फॉर्मेट के साथ लक्जरी ज्वेलरी सेगमेंट में प्रवेश करने की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे फैशन ज्वेलरी और एक्सेसरी सेगमेंट में कारोबार करने में मदद मिलेगी और बाज़ार में हमारी पैठ का विस्तार हो सकेगा।"
