Credit Cards

Reliance 2.2 करोड़ डॉलर में बेचेगी अपनी सहायक कंपनी आरईसी सोलर नॉर्वे

Reliance Industries ने सोमवार को कहा कि वह REC Solar Norway AS को लगभग 2.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर में ओस्लो-लिस्टेड Elkem ASA को बेचेगी। आरईसी नॉर्वे आरईसी सोलर होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट है। ये स्कैंडिनेवियाई देश में केर्फ-बेस्ड पॉलीसिलिकॉन के निर्माण का काम करती है

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 6:54 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस की एक यूनिट ने अक्टूबर 2021 में 77.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर नॉर्वे के सौर पैनल निर्माता कंपनी को खरीदा था। उस समय कंपनी अल्टरनेटिव एनर्जी में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की सोच रही थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) ने सोमवार को कहा कि वह आरईसी सोलर नॉर्वे एएस (REC Solar Norway AS) को लगभग 220 लाख अमेरिकी डॉलर में ओस्लो-लिस्टेड एल्केम एएसए (Elkem ASA) को बेचेगी। आरईसी नॉर्वे आरईसी सोलर होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट है। ये स्कैंडिनेवियाई देश में केर्फ-बेस्ड पॉलीसिलिकॉन के निर्माण का काम करती है। बता दें कि अक्टूबर 2021 में, रिलायंस की एक यूनिट ने 77.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर नॉर्वे के सौर पैनल निर्माता कंपनी को खरीदा था। उस समय कंपनी अल्टरनेटिव एनर्जी में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की सोच रही थी।

    यह अधिग्रहण कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की तीन वर्षों में ग्रीन एनर्जी पर 10 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करने की योजना का हिस्सा था। आरईसी नॉर्वे और सिंगापुर के प्लांट्स में सौर-ग्रेड पॉलीसिलिकॉन और सौर पैनल एंड मॉड्यूल बनाती है। आरआईएल को गुजरात के जामनगर में अपनी गीगाफैक्ट्री में मेटल सिलिकॉन और सौर पैनल बनाने के लिए आरईसी की तकनीक का उपयोग करना था।

    अब आरआईएल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी सोलर होल्डिंग्स एएस ने सूचित किया है कि उसने 14 जनवरी, 2024 को 2.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए एल्केम एएसए के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है।


    नतीजों से पहले तेज रह सकती है RILऔर जियो फाइनेंशियल की चाल, जानें सपोर्ट और टारगेट प्राइस

    एल्केम एएसए एक सिलिकॉन-बेस्ड सामग्री उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसकी 1904 में स्थापना हुई थी। ये ओस्लो स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। फर्म ने कहा, "आरईसी सोलर होल्डिंग्स एएस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी नॉर्वे, नॉर्वे में केर्फ-बेस्ड पॉलीसिलिकॉन बनाने का व्यवसाय करती है।" वहीं RIL केर्फ-बेस्ड पॉलीसिलिकॉन से संबंधित टेक्नोलॉजी और इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को अपने पास बरकरार रखेगी।"

    आरआईएल ने कहा कि आरईसी सोलर नॉर्वे का ट्रांजेक्शन कुछ रेगुलेटरी और अन्य कस्टमरी क्लोजिंग शर्तों के अधीन है। ये लेन-देन अप्रैल 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। RIL ने कहा "बिक्री पूरी होने पर, आरईसी नॉर्वे कंपनी की सहायक कंपनी नहीं रहेगी। आरईसी सोलर होल्डिंग्स एएस और उसकी सहायक कंपनियां, जो सौर पीवी एचजेटी सेल्स और मॉड्यूल बनाने और बेचने में लगी हुई हैं, वह RIL की सहायक कंपनियां बनी रहेंगी।"

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।