Get App

Result Expectations: 2.5% घट सकता है डिवीज लैब का मुनाफा, पावर ग्रिड और पेट्रोनेट LNG के कैसे रहेंगे नतीजे

Result Expectations: CNBC-आवाज़ पोल के मुताबिक चौथी तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 2.5 फीसदी घट सकता है। मार्जिन भी फ्लैट रह सकते हैं। जबकि सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 6.5 फीसदी की बढ़त दिखा सकता है और पिछले साल के इसी तिमाही के 2303 करोड़ रुपये से बढ़कर 2452 करोड़ रुपये पर आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2025 पर 5:12 PM
Result Expectations: 2.5% घट सकता है डिवीज लैब का मुनाफा, पावर ग्रिड और पेट्रोनेट LNG के कैसे रहेंगे नतीजे
आने वाली तिमाहियों में मुनाफा, EBITDA बढ़ने की उम्मीद है। कैपेक्स में भारी बढ़ोतरी का अनुमान है।

Result Expectations:  बाजार की नजर कल और सोमवार को आने वाले नतीजों पर रहेगी। कल डिवीज लैब के नतीजे आएंगे। वहीं सोमवार को पावर ग्रिड, BEL और पेट्रोनेट LNG के नतीजे आएंगे। आइए डालते है एक नजर कैसे रह सकते है इन कंपनियों के नतीजे?

DIVIS LAB Q4

CNBC-आवाज़ पोल के मुताबिक चौथी तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 2.5 फीसदी घट सकता है। मार्जिन भी फ्लैट रह सकते हैं। जबकि सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 6.5 फीसदी की बढ़त दिखा सकता है और पिछले साल के इसी तिमाही के 2303 करोड़ रुपये से बढ़कर 2452 करोड़ रुपये पर आ सकता है। कस्टम सिंथेसिस में मजबूत ग्रोथ से आय को सपोर्ट मिलेगा। कस्टम सिंथेसिस डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। यूनिट-3 से ऊंचे डेप्रिसिएशन से मुनाफे पर असर देखने को मिल सकता है। जेनेरिक बिजनेस में ग्रोथ अनुमान के मुताबिक संभव है।

कहां रहेगी नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें