Get App

Kalyan Jewellers Share Price: 50% अभी ओर चढ़ सकता है शेयर, ब्रोकरेज बुलिश, क्या करेंगे आप निवेश!

Kalyan Jewellers Share Price:: डेटा के मुताबिक, इस स्टॉक को कवर करने वाले 10 एनालिस्ट में से यह सबसे ज़्यादा टारगेट प्राइस है। यह टारगेट प्राइस कल्याण ज्वेलर्स के पिछले शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस ₹601.15 से लगभग 50% ज़्यादा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 12:51 PM
Kalyan Jewellers Share Price: 50% अभी ओर चढ़ सकता है शेयर, ब्रोकरेज बुलिश, क्या करेंगे आप निवेश!
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयर पर बाय रेटिंग दी है और शेयर पर 900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।

Kalyan Jewellers  Share Price: ज्वेलरी मेकर कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ( Kalyan Jewellers India Ltd) के शेयर प्राइस में मंगलवार को 2 फीसदी से ज़्यादा की तेजी देखने को मिली। इंट्राडे में शेयर ने 616 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल को टच किया। शेयर में यह बढ़त ब्रोकरेज फर्म UBS द्वारा शेयर को Buy रेटिंग दिए जाने के बाद आई।

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयर पर बाय रेटिंग दी है और शेयर पर 900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। डेटा के मुताबिक, इस स्टॉक को कवर करने वाले 10 एनालिस्ट में से यह सबसे ज़्यादा टारगेट प्राइस है। यह टारगेट प्राइस कल्याण ज्वेलर्स के पिछले शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस ₹601.15 से लगभग 50% ज़्यादा है।

UBS ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स पूरे भारत में कारोबार करने वाली ज्वेलरी कंपनी के तौर पर उभरी है। नेटवर्क बढ़ाने के मामले में यह काफी हद तक टाइटन (Titan) के नक्शेकदम पर चल रही है, साथ ही अपने 'हाइपर-लोकल वैल्यू प्रपोज़िशन' (स्थानीय ग्राहकों की ज़रूरतों को खास तरीके से पूरा करने) के ज़रिए खुद को अलग भी दिखा रही है।

कम कैपिटल वाले मॉडल से विस्तार में मदद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें