Get App

Q4 Results Expectations: मुनाफे से घाटे में आ सकती है इंडसइंड बैंक, जानें कैसे रहेंगे कोलगेट, इंडिगो और ONGC के नतीजे

Q4 Results Expectations: इंडसइंड बैंक की ब्याज से कमाई 7% घट सकती है। बैंक मुनाफे से घाटे में आ सकता है। Q4 में लोन ग्रोथ 3.5% रहने की उम्मीद है जबकि डिपॉजिट ग्रोथ 5% रहने का अनुमान है। डेरिवेटिव घाटे, MFI स्लिपेजेज से नतीजों पर असर संभव है। MFI में दबाव से स्लिपेजेज में हल्की बढ़त संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2025 पर 5:20 PM
Q4 Results Expectations: मुनाफे से घाटे में आ सकती है इंडसइंड बैंक, जानें कैसे रहेंगे  कोलगेट, इंडिगो और ONGC के नतीजे
कल निफ्टी की दो कंपनियों इंडसइंड बैंक और ONGC के नतीजे आएंगे। इंडसइंड बैंक की ब्याज से कमाई 7% घट सकती है।

Q4 Results Expectations: कल निफ्टी की दो कंपनियों इंडसइंड बैंक और ONGC के नतीजे आएंगे। इंडसइंड बैंक की ब्याज से कमाई 7% घट सकती है। बैंक मुनाफे से घाटे में आ सकता है। साथ ही वायदा में कोलगेट, इंडिगो समेत 6 कंपनियों के नतीजे आएंगे।

INDUSIND BANK Q4

इंडसइंड बैंक की ब्याज से कमाई 7% घट सकती है। बैंक मुनाफे से घाटे में आ सकता है। Q4 में लोन ग्रोथ 3.5% रहने की उम्मीद है जबकि डिपॉजिट ग्रोथ 5% रहने का अनुमान है। डेरिवेटिव घाटे, MFI स्लिपेजेज से नतीजों पर असर संभव है। MFI में दबाव से स्लिपेजेज में हल्की बढ़त संभव है। इंडस्ट्री के मुकाबले क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने का अनुमान है। MFI में एसेट क्वालिटी प्रेशर, क्रेडिड कार्ड सेगमेंट का असर संभव है। चौथी तिमाही में ब्याज आय सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट आ सकती है और यह 5376 करोड़ रुपये के मुकाबले 4950करोड़ रुपये पर आ सकता है। एसेट क्वालिटी पर आउटलुक और नए CEO & MD पर अपडेट पर बाजार की नजर रहेगी।

COLGATE Q4

सब समाचार

+ और भी पढ़ें