Get App

सितंबर तिमाही से नतीजों में सुधार संभव, फार्मा सेक्टर में काफी मजबूत मोमेंटम की उम्मीद - तुषार प्रधान

पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए तुषार प्रधान ने कहा कि IT की बड़ी कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे हैं। सितंबर से तिमाही नतीजों में सुधार संभव है। अब तक हमारी इकोनॉमी में जो कुछ भी अच्छे बदलाव हुए हैं उनका असर सितंबर तिमाही में देखने को मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 3:35 PM
सितंबर तिमाही से नतीजों में सुधार संभव, फार्मा सेक्टर में काफी मजबूत मोमेंटम की उम्मीद - तुषार प्रधान
तुषार प्रधान का मानना है कि आगे फार्मा सेक्टर में काफी मजबूत मोमेंटम देखने को मिल सकता है। पिछले दो साल से इस सेक्टर के एक्सपोर्ट मार्केट में काफी कमजोरी देखने को मिली है

आज रात US फेड फैसले और मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार वेट एंड वॉच मोड में दिख रहा है। निफ्टी करीब 50 अंक चढ़कर 24850 के करीब कारोबार कर रहा वहीं बैंक निफ्टी और मिडकैप में फ्लैट कारोबार हो रहा है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए HXGON Partners के डायरेक्टर तुषार प्रधान ने कहा कि बाजार की स्थिति काफी दिलचस्प होती जा रही है। बाजार में इस समय सेंटीमेंट का योगदान ज्यादा है। तुषार प्रधान की राय है कि US-भारत ट्रेड डील का खास असर नहीं होगा। US पर हमारी ट्रेड निर्भरता कम है। इसलिए टेंशन कम है।

पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए तुषार प्रधान ने कहा कि IT की बड़ी कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे हैं। सितंबर से तिमाही नतीजों में सुधार संभव है। अब तक हमारी इकोनॉमी में जो कुछ भी अच्छे बदलाव हुए हैं उनका असर सितंबर तिमाही में देखने को मिलेगा। मार्केट के सेंटीमेंट को बूस्ट देने के लिए अगली दो-तीन तिमाहियों के नतीजे काफी अहम रहेंगे। सितंबर तिमाही से हमें अर्निंग्स में मोमेंटम आता दिखेगा। दिसंबर तिमाही में हमें इस मोमेंटम की पुष्टि होती दिखेगी और यहीं से बाजार नई दिशा पकड़ सकता है।

TCS की तरफ से 12 हजार कर्मचारियों के छंटनी के ऐलान पर हरकत में श्रम मंत्रालय, कंपनी से हो सकती है पूछताछ

तुषार प्रधान का मानना है कि आगे फार्मा सेक्टर में काफी मजबूत मोमेंटम देखने को मिल सकता है। पिछले दो साल से इस सेक्टर के एक्सपोर्ट मार्केट में काफी कमजोरी देखने को मिली है। लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं। काफी सारे इंस्पेक्शन हो चुके हैं अब इनमें ग्रोथ लौटती दिख सकती है। इस समय फार्मा शेयर डिफेंसिव बेट के तौर पर अच्छे लग रहे हैं। लेकिन यह भी ध्यान में रखें की सभी फॉर्मा शेयर डिस्काउंट पर कारोबार नहीं कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें