TCS layoffs : TCS की तरफ से 12 हजार कर्मचारियों के छंटनी के ऐलान पर हरकत में श्रम मंत्रालय, कंपनी से हो सकती है पूछताछ

TCS layoffs News : सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक TCS में छंटनी पर लेबर मंत्रालय एक्टिव हो गया है। लेबर मंत्रालय TCS से सवाल जवाब कर सकता है। चीफ लेबर कमिश्नर ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया है। 1 अगस्त को वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया है

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
TCS layoffs : सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ऑफर लेटर देने के बाद भी TCS ने नौकरी नहीं दी है

TCS layoffs : TCS की तरफ से 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी के ऐलान के साथ ही श्रम मंत्रालय हरकत में आ गया है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक चीफ लेबर कमिश्नर ने TCS के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक छंटनी की खबर पर श्रम मंत्रालय में TCS को बुलाया गया है। 12000 लोगों की छंटनी पर TCS से पूछताछ हो सकती है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक TCS में छंटनी पर लेबर मंत्रालय एक्टिव हो गया है। लेबर मंत्रालय TCS से सवाल जवाब कर सकता है। चीफ लेबर कमिश्नर ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया है। 1 अगस्त को वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया है। नौकरी नहीं देने के मुद्दे पर भी श्रम मंत्रालय सवाल TCS से सवाल करेगा।

श्रम मंत्रालय का यह रुख इसलिए अहम है,क्योंकि भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने TCS इस साल 12,261 कर्मचारियों या अपने ग्लोबल वर्क फोर्स में 2 फीसदी छंटनी करने वाली है। इसका ज्यादातर असर मिड और सीनियर कर्मचारियों पर पड़ेगा। 30 जून, 2025 तक TCS के कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 थी। हाल ही में समाप्त हुई अप्रैल-जून तिमाही में इसने अपने कर्मचारियों की संख्या में 5,000 की बढ़त की है।


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ऑफर लेटर देने के बाद भी TCS ने नौकरी नहीं दी है। Nites (Nascent Information Tech Employees Senate) के मुताबिक 600 प्रोफेशनल्स की जॉइनिंग अभी लंबित है। इस खबर पर TCS की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Dollar Vs Rupee : ट्रंप टैरिफ का एक्सपोर्ट पर असर पड़ने की आशंका, डॉलर के मुकाबले औंधे मुंह गिरा रुपया

TCS की आज की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 6.70 रुपए यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 3062 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 3069 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 3.76 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 11.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 1 साल में इसने करीब 30 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। 3 साल में ये शेयर 7.30 फीसदी टूटा है।

 

TCS में 12000 से ज्यादा लोगों की छंटनी केवल ट्रेलर, IT में अभी बाकी है पूरी पिक्चर!

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 30, 2025 2:25 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।