Get App

कल आएंगे IndusInd Bank के नतीजे, जानिए Q2 में कैसा होगा परफॉर्मेंस

बाजार की नजर कल आने वाले IndusInd Bank के नतीजों पर भी होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2019 पर 10:54 AM
कल आएंगे IndusInd Bank के नतीजे, जानिए Q2 में कैसा होगा परफॉर्मेंस

बाजार की नजर कल आने वाले IndusInd Bank  के नतीजों पर भी होगी। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में IndusInd Bank का मुनाफा 3.7 फीसदी घटकर 1379.8 करोड़ रुपये रह सकता है जबकि बैंक की अन्य आय में 5 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है।

दूसरी तिमाही में बैंक के NIMs 4 फीसदी पर बरकरार रहने का अनुमान है। साथ ही NBFCs, Mcleod Russel के नये स्लिपेजेस जुड़ने का अनुमान है। वहीं लोन ग्रोथ 25 फीसदी से ज़्यादा रहने का अनुमान है। हालांकि दूसरी तिमाही में बैंक की ग्रॉस और नेट NPA स्थिर रह सकती है। बैंक के कॉर्पोरेट लोन में धीमापन और रिटेल लोन में सुधार देखने को मिल सकता है।

इधर खबर है कि Indusind Bank के मैनजमेंट में भी बदलाव हो सकता है। रमेश सोबती की जगह सुमंत कठपालिया ले सकते हैं। नतीजों के साथ ही सस्केशन प्लान पर भी सफाई आ सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें