RIL Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में जोरदार रह सकता है। इसमें स्ट्रॉन्ग रिफाइनिंग मार्जिन, टेलीकॉम बिजनेस से अच्छी कमाई और रिटेल बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन का हाथ होगा। कंपनी आज यानी 30 अक्तूबर की शाम नतीजों का ऐलान करेगी। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से आरआईएल देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के नतीजे आज शेयर बाजार बंद होने के बाद आएंगे। इससे शेयरों पर नतीजों का असर सोमवार यानी 3 नवंबर को दिखेगा।
