Get App

Rising Bharat Summit 2026: दिग्गज इनवेस्टर रमेश दमानी ने एआई के डर को खारिज किया, कहा-आईटी इंडस्ट्री ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेगी

रमेश दमानी ने कहा कि आईटी इंडस्ट्री बड़ा और मजबूत होकर वापसी करेगा। इंडस्ट्रीज और कंपनियां जो एआई आधारित बदलाव को अपनाएंगी, वे सफल होंगी। एआई के डर से पिछले कुछ हफ्तों से आईटी शेयरों में बिकवाली जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 2:08 PM
Rising Bharat Summit 2026: दिग्गज इनवेस्टर रमेश दमानी ने एआई के डर को खारिज किया, कहा-आईटी इंडस्ट्री ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेगी
दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने भी कहा कि वह मीडियम से लॉन्ग टर्म में आईटी इंडस्ट्री को लेकर पॉजिटिव हैं।

आईटी शेयरों में गिरावट से परेशान निवेशकों को दिग्गज इनवेस्टर रमेश दमानी की बातें ध्यान से सुनने की जरूरत है। दमानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर इनवेस्टर्स के डर को खारिज किया। 27 फरवरी को न्यूज18 राइजिंग भारत समिट में उन्होंने कहा कि एआई से कोई डर नहीं है, लेकिन नए विनर्स और लूजर्स सामने आएंगे। पिछले कई हफ्तों से भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली जारी है। बीते एक महीने में निफ्टी आईटी इंडेक्स 20 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

आईटी इंडस्ट्री और मजबूत होकर सामने आएगा

दमानी ने कहा, "आईटी इंडस्ट्री बड़ी और मजबूत होकर वापसी करेगी। इंडस्ट्रीज और कंपनियां जो एआई आधारित बदलाव को अपनाएंगी, वे सफल होंगी।" उन्होंने बीते एक महीने में आईटी स्टॉक्स में 20 फीसदी गिरावट के संबंध में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह सच है कि कुछ डर है। लेकिन, बेयरिश होने की कोई वजह नहीं है।

नए विनर्स और लूजर्स सामने आएंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें