राइट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 12 जून को 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 681.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल डिवीजन में स्थित पूर्वी रेलवे के अंडाल डीजल शेड के साथ एक एग्रीमेंट किया है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 16386 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 826.15 रुपये और 52-वीक लो 365 रुपये है।
