Get App

Stocks News: दिल्ली मेट्रो से मिला ₹36 करोड़ का ऑर्डर, इस सरकारी कंपनी के शेयर में आई तेजी

Polycab India Share Price: पॉलीकैब इंडिया के शेयर बुधवार 6 नवंबर को 4 फीसदी से अधिक बढ़कर 6907.1 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि यह भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के एक प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाकर विजेता के रूप में उभरी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि ऑर्डर का साइज 4099.69 करोड़ रुपये है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 4:43 PM
Stocks News: दिल्ली मेट्रो से मिला ₹36 करोड़ का ऑर्डर, इस सरकारी कंपनी के शेयर में आई तेजी
RITES Share Price: पॉलीकैब इंडिया इस प्रोजेक्ट के लिए 10 साल तक रखरखाव भी करेगा

RITES Share Price: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी राइट्स (RITES) के शेयर बुधवार 6 नवबंर को कारोबार के दौरान 2 फीसदी से अधिक बढ़ गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से एक अहम ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर RS-1 ट्रेनों के रेट्रोफिट वर्क के लिए है। DMRC ने इस प्रोजेक्ट के लिए 26 सितंबर को टेंडर जारी किया था, जिसे RITES ने सबसे कम बोली लगाकर जीता। इसके बाद DMRC ने 5 नवंबर को RITES को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) जारी किया।

RITES ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 36.36 करोड़ रुपये (जीएसटी को छोड़कर) है और इसे कॉन्ट्रैक्ट जारी होने के तीन साल के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। रेट्रोफिट कार्य डीएमआरसी की आरएस-1 ट्रेनों के प्रदर्शन और उम्र को बेहतर बनाने के लिए मोडिफेकेशन और अपग्रेड करने से जुड़ा है।

इस कॉन्ट्रैक्ट में कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल नहीं है और इसे पूरी तरह से घरेलू ग्राहक के रूप में DMRC के साथ पूरा किया जाना है।

इससे पहले सितंबर में RITES की अगुआई वाले एक कंसोर्टियम ने DMRC से 87.58 करोड़ रुपये के एक टेंडर को सबसे कम बोली लगाकर जीता था। RITES के पास इस टेंडर का 49% हिस्सा है, जिसकी वैल्यू GST सहित लगभग 42.91 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें