Get App

दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी ने VST इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी बढ़ाई और ब्लू डार्ट में घटाई

वीएसटी इंडस्ट्रीज में दमानी की 32.34 फीसदी हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही में उनकी कंपनी में 32.26 फीसदी हिस्सेदारी थी। उनके पास वीएसटी के 49.81,177 शेयर थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 10:53 AM
दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी ने VST इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी बढ़ाई और ब्लू डार्ट में घटाई
दमानी की कंपनी ब्राइट स्टार ने मार्च तिमाही में ब्लू डार्ट के करीब 17,000 शेयर बेचे। दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी के पास ब्लू डार्ट के 3,48,770 शेयर थे। इस कंपनी में उनकी 1.47 फीसदी हिस्सेदारी थी।

बिलियनेयर इनवेस्टर्स राधाकृष्ण दमानी (Radhakishan Damani) ने वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने ब्लू डार्ट (Blue Dart) में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। उन्होंने मार्च तिमाही में ऐसा किया। वीएसटी इंडस्ट्रीज हैदराबाद की कंपनी है, जो सिगरेट बनाती है।

कंपनी के नए रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, दमानी ने जनवरी से मार्च के दौरान वीएसटी इंडस्ट्रीज के करीब 12,000 शेयर खरीदे। अग्रेजी बिजनेस अखबार इकोनॉमिक टाइम्स ने यह खबर दी है। उसने बताया है कि यह ट्रांजेक्शन डेराइव ट्रेडिंग एंड रिजॉर्टस ने किया है।

दमानी सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के फाउंडर हैं। अपनी इनवेस्टमेंट कंपनी ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट्स और डेराइव ट्रेडिंग के जरिए वीएसटी इंडस्ट्रीज में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, दमानी और उनकी इनवेस्टमेंट कंपनी के पास 31 मार्च, 2022 को सिगरेट कंपनी के 49,93,204 शेयर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें