नवंबर एक्सपायरी डे को बड़ी गिरावट देखने को मिली। महीने के अंत में एक्सपायरी के रोलओवर के डेटा से कई संकेत मिलते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि स्टॉक्स और सूचकांकों की आगे की एक्सपायरी को लेकर किस तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। कई ट्रेडर्स कुछ दिनों के लिए ट्रेड लेते हैं। हालांकि, एक्सपायरी अहम है, लेकिन यह ट्रेडर्स को तब भी ट्रेड लेने से नहीं रोकता है जब पोजीशन एक्सपायरी डे के पहले लिया जाता है और जिसके एक्सपायरी डे के बाद क्लोज हो जाने की संभावना होती है।
रोलओवर का फीसदी यह बताता है कि आगे इस तरह के कितने रोलओवर्स होने हैं। एक सिंपल कैलकुलेशन की मदद से रोलओवर के बारे मे जानकारी हासिल की जा सकती है। रोलओवर पर्सेंटेज = करेंट छोड़कर सभी एक्सपायरीज का ओपन इंट्रेस्ट/टोटल ओपन इंटरेस्ट (फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट का) । हम जानते हैं कि फ्यूचर्स के ट्रेड डेटा हमें किसी डायरेक्शनल मूव में पार्टिसिपेशन की पहचान करने में मदद करते हैं। इससे यह समझने में मदद मिलती है तो कौन सा मूव दूसरे मूव से स्ट्रॉन्ग है।
रोलओवर पर्सेंटेज से किस तरह मदद मिलती है?
मान लीजिए कोई स्टॉक हमने मंगलवार को खरीदा जिसकी एक्सपायरी गुरुवार को थी। अब हम एक्सपायरी का इंतजार कर रहे हैं। रोलओवर से जुड़ी अहम जानकारी हमें अपने ट्रेड के बेसिस को वैलिडेट करने में मदद करेगी। अगर रोलओवर का पर्सेंटेज 3M एवरेज रोलओवर पर्सेंटेज के 10 फीसदी से नीचे रहता है तो इस बात की संभावना है कि लास्ट एक्सपायरी में जो पार्टिसिपेशन हुआ है उसने प्रॉफिट बुक करने का फैसला किया है न कि कैरी फॉरवर्ड करने का।
इसका इस्तेमाल किस तरह करते हैं?
अगल ट्रेडिंग सेशन शुरू होने से पहले रोलओवर पर्सेंटेज पर नजर बनाए रखें। जब कभी मेरी ट्रेडिंग पोजीशन के स्टॉक/इंडेक्स के फ्यूचर्स में मैं बहुत कम रोलओवर देखता हूं में सीधे ट्रेड से बाहर नहीं निकलता हूं। हालांकि, ट्रेडर को कुछ चीजों के साथ तैयार रहना चाहिए।
1. अगर ट्रेड फ्यूचर्स में है तो मैं हेज के लिए ऑप्शन खरीदता हूं।
2. अगर आपने ऑप्शन में ट्रेड किया है तो मैं हायर कॉल/लोअर पुट बेचता हूं। इसकी वजह यह है कि ट्रेंड अपना स्ट्रेंथ खो देता है, जिससे तब पैसा बनाना मुश्किल हो जाता है। ऑप्शन सेल करने से उस प्रीमियम को बचाने में मदद मिलती है जो टाइम बीत जाने के बाद खत्म हो जाता है।
3. आखिर में, मैं अपने स्टॉपलॉस का ध्यान रखता हूं।
यह भी पढ़ें: RVNL Stock Price: सरकारी कंपनी के शेयर ने 3 साल में दिया 1200% रिटर्न, मिला ₹642 करोड़ का नया प्रोजेक्ट
रोलओवर के कैलकुलेशन के लिए ओपन इंटरेस्ट का डेटा एनएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ज्यादातर ऑप्शन एनालिटिक्स अप्लिकेशन भी इस डेटा का कैलकुलेशन करते हैं।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।