बुलेट बाइक बनाने वाली रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयरों में 2 सितंबर को दिन में 5.6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर की कीमत 7508.25 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 7700 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले अगस्त सेल्स का डेटा शेयर किया था। बिक्री और एक्सपोर्ट बढ़ने के बावजूद शेयर में बिकवाली है। रॉयल एनफील्ड की अगस्त महीने में कुल बिक्री 1,26,479 मोटरसाइकिलों की रही। यह एक साल पहले की 1,14,002 यूनिट्स की बिक्री से 11 प्रतिशत ज्यादा है। देश के अंदर बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,14,204 यूनिट रही, जबकि अगस्त 2025 में यह 1,02,876 यूनिट्स थी।
