Get App

पिछले 6 सेशन में 24 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या शेयर बाजार बॉटम पर है?

शेयर बाजार में पिछले 6 कारोबारी सेशन में 24 लाख करोड़ के मार्केट कैप का नुकसान देखने को मिला है। फॉरेन फंडों की निकासी और ग्लोबल ट्रे़ड को लेकर चिंताओं की वजह से बाजार में गिरावट तेज है। बाजार में नेगेटिव मूड के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं। हालांकि, एनालिस्ट्स का मानना है कि मार्केट ओवरसोल्ड जोन में है और शॉर्ट टर्म रिकवरी मुमकिन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 3:06 PM
पिछले 6 सेशन में 24 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या शेयर बाजार बॉटम पर है?
बाजार के जानकारों में इस बात को लेकर अलग-अलग राय है कि करेक्शन का दौर पूरा हो चुका है या इसमें अभी और गिरावट के आसार हैं।

शेयर बाजार में पिछले 6 कारोबारी सेशन में 24 लाख करोड़ के मार्केट कैप का नुकसान देखने को मिला है। फॉरेन फंडों की निकासी और ग्लोबल ट्रे़ड को लेकर चिंताओं की वजह से बाजार में गिरावट तेज है। बाजार में नेगेटिव मूड के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं। हालांकि, एनालिस्ट्स का मानना है कि मार्केट ओवरसोल्ड जोन में है और शॉर्ट टर्म रिकवरी मुमकिन है।

सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों सूचकांकों में 12 फरवरी को गिरावट तेज है। कारोबार के दौरान निफ्टी 23,000 से नीचे पहुंच गया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने निवेशकों को लार्ज कैप स्टॉक्स पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'शेयर बाजार में मौजूदा कमजोरी मिड और स्मॉलकैप शेयरों से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है, जहां अभी ओवरवैल्यूएशन है। पुलबैक रैली की संभावना काफी तेज नजर आ रही है, लेकिन फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) की बिकवाली इस तेजी को सीमित कर सकती है।' पिछले 5 कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स में 2.91 पर्सेंट यानी 2,290.21 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जबकि निफ्टी 2.81 पर्सेंट यानी 667.45 अंक लुढ़क चुका है।

क्या करेक्शन पूरा हो चुका है?

बाजार के जानकारों में इस बात को लेकर अलग-अलग राय है कि करेक्शन का दौर पूरा हो चुका है या इसमें अभी और गिरावट के आसार हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने बताया कि सूचकांकों के अहम सपोर्ट लेवल के आसपास पहुंचने के बाद गिरावट की रफ्तार थम गई जान पड़ती है और अब रिकवरी की संभावना है। उन्होंने कहा, ' निफ्टी के 23,060 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद गिरावट थम गई है। इससे हमें रिकवरी की उम्मीद जान पड़ती है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें