Get App

Runwal Enterprises ने किया निराश, फ्लैट लिस्टिंग के बाद शेयर 8% तक फिसला

Runwal Enterprises Listing: रुनवाल एंटरप्राइजेज ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 148.95 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी रियल एस्टेट डेवलपमेंट के सभी क्षेत्रों में काम करती है। मुंबई में रुनवाल एंटरप्राइजेज की मजबूत मौजूदगी है

Ritika Singhअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 11:28 AM
Runwal Enterprises ने किया निराश, फ्लैट लिस्टिंग के बाद शेयर 8% तक फिसला
Runwal Enterprises का 500 करोड़ रुपये का IPO 2.64 गुना भरा था।

रियल एस्टेट डेवलपर रुनवाल एंटरप्राइजेज के IPO में पैसा लगाने वालों को 5 अक्टूबर को निराशा हाथ लगी है। कंपनी का शेयर लगभग फ्लैट रहकर BSE पर 306 रुपये और NSE पर 305 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 305 रुपये था। लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर में 8 प्रतिशत तक की जबरदस्त गिरावट दिखी। कंपनी का 500 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2.64 गुना भरा था।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.10 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.14 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था।रुनवाल एंटरप्राइजेज ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 148.95 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी रियल एस्टेट डेवलपमेंट के सभी क्षेत्रों में काम करती है। इसका फोकस किफायती, मध्यम-आय और लग्जरी कैटेगरी के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कमर्शियल स्पेस, रिटेल मॉल और एजुकेशनल बिल्डिंग्स पर है। मुंबई में रुनवाल एंटरप्राइजेज की मजबूत मौजूदगी है और यह रियल एस्टेट इंडस्ट्री में एक जाना-माना ब्रांड है।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें