Get App

इस कारण डेट मार्केट में लौटी बहार, तीन साल बाद 2023 में विदेशी निवेशकों ने निकासी से ज्यादा की खरीदारी

तीन साल के बाद विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय डेट मार्केट में शानदार दिखा। 2023 में विदेशी पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स (FPI) ने डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निकासी से ज्यादा पैसे डाले। 2023 में डेट में विदेशी निवेशकों का निवेश 6 साल का हाई भी है। वहीं सिर्फ मार्च में ही पॉजिटिव इनफ्लो नहीं था और एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वित्त वर्ष का आखिरी महीना था जिसके चलते निकासी हुई थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 02, 2024 पर 5:57 PM
इस कारण डेट मार्केट में लौटी बहार, तीन साल बाद 2023 में विदेशी निवेशकों ने निकासी से ज्यादा की खरीदारी
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2023 में FPIs ने डेट में 68663 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि 2022 में 15911 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

तीन साल के बाद विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय डेट मार्केट में शानदार दिखा। 2023 में विदेशी पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स (FPI) ने डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निकासी से ज्यादा पैसे डाले। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आकर्षक यील्ड और जेपीमॉर्गन के इंडेक्स में आने वाले समय में भारतीय बॉन्ड के शामिल होने के चलते ही बॉन्ड मार्केट में तगड़ा निवेश आया। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2023 में FPIs ने डेट में 68663 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि 2022 में 15911 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

इससे पहले पिछली बार FPI ने डेट में 2019 में पॉजिटिव निवेश किया था जब यह 25882 करोड़ रुपये था। 2023 में डेट में विदेशी निवेशकों का निवेश 6 साल का हाई भी है। इससे पहले 2017 में 1.49 लाख करोड़ रुपये का पॉजिटिव इनफ्लो था। पिछले साल 2023 में सिर्फ मार्च में ही पॉजिटिव इनफ्लो नहीं था और एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वित्त वर्ष का आखिरी महीना था जिसके चलते निकासी हुई थी। विदेशी निवेशकों ने मार्च 2023 में 2505 करोड़ रुपये भारतीय डेट इंस्ट्रूमेंट्स में से निकाले थे।

Torrent Pharma के प्लांट में 5 गड़बड़ी, अमेरिकी नियामक की जांच में खुलासा

क्यों बढ़ रहा डेट में निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें