वित्त मंत्रालय ने 11 जुलाई को बताया है कि भारत सरकार 15 जुलाई को चार गिल्ट के 32000 करोड़ रुपये की नीलामी करेगी। इस बारे में जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस नीलामी में 9000 करोड़ रुपए की 7.38 फीसदी ब्याज दर और 2027 में मैच्योर होने वाली सरकारी प्रतिभूतियां (Government Security),4000 करोड़ रुपए के 2028 में मैच्योर होने वाले भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड, 10000 करोड़ रुपए की 7.54 फीसदी ब्याज दर और 2036 में मैच्योर होने वाली सरकारी प्रतिभूतियां (Government Security) और 9000 करोड़ रुपए की 6.99 फीसदी ब्याज दर और 2051 में मैच्योर होने वाली सरकारी प्रतिभूतियां शामिल हैं।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि 2027, 2028 और 2036 गिल्ट की नीलामी "यूनिफॉर्म प्राइस मेथड" के जरिए होगी, जबकि 2051 गिल्ट की नीलामी "मल्टीपल प्राइस मेथड" के जरिए की जाएगी।
वित्त मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार के पास ऊपर उल्लिखित प्रत्येक प्रतिभूति (Security)के लिए 2,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन बनाए रखने का विकल्प होगा।
इस प्रेस रिलीज में ये भी बताया गया है कि ये नीलामी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुंबई कार्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी। नीलामी के परिणाम की घोषणा 15 जुलाई, 2022 को की जाएगी और सफल बोली जीतने वालों की तरफ से होने वाला भुगतान 18 जुलाई, 2022 को लिया जाएगा।"
प्रतिभूतियों की बिक्री की बताई गई राशि का 5 प्रतिशत तक पात्र व्यक्तियों और संस्थानों को सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा के लिए योजना (scheme for non-competitive bidding facility in the auction of government securities)नियमों के अनुसार आवंटित किया जाएगा।
नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी (competitive) और गैर-प्रतिस्पर्धी (non-competitive) दोनों बोलियां आरबीआई कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) सिस्टम पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में 15 जुलाई को जमा की जानी चाहिए।
वित्त मंत्रालय ने आगे कहा है कि "गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां (non-competitive bids) सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे के बीच जमा की जानी चाहिए और प्रतिस्पर्धी बोलियां (competitive bids) सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच जमा की जानी चाहिए।"