7th Pay Commission: आई गुड न्यूज, केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर 3 अगस्त को होगा फैसला! इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

सरकार 4 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने के का ऐलान कर सकती है। सरकार 3 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद इसकी घोषणा कर सकती है

अपडेटेड Jul 11, 2022 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
सरकार अगले महीना इस तारीख को बढ़ा सकती है डीए।

7th pay commission latest news: सरकारी कर्मचारियों को अगले महीने अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार 4 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने के का ऐलान कर सकती है। सरकार 3 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद इसकी घोषणा कर सकती है। AICPI इंडेक्स के मई तक के डेटा से साफ हो गया है कि सरकार 4 फीसदी महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ाएगी। नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। सरकार के डीए बढ़ाने के बाद इसका फायदा अगस्त की सैलरी में मिलने लगेगा। अभी सरकारी कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी है।

4 फीसदी बढ़ेगा Dearness Allowance

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता AICPI इंडेक्स से लिंक होता है। अभी तक जो डेटा आया है, उसको देखकर माना जा रहा है कि 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ेगा। . AICPI इंडेक्स का नंबर मई में 129 अंक पर पहुंच गया है। अभी जून के डेटा के बाद सरकार फैसला लेगी।


DA Hike: इस बार उम्मीद?

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीएप एक बार बढ़ा चुकी है। अब ऐसी खबरें आई हैं कि केंद्र फिर से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 4 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 38 फीसदी हो सकता है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

38 फीसदी होने पर इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।

चीन के प्रोत्साहन पैकेज से ग्लोबल मेटल मार्केट में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।