वित्त मंत्रालय ने 11 जुलाई को बताया है कि भारत सरकार 15 जुलाई को चार गिल्ट के 32000 करोड़ रुपये की नीलामी करेगी। इस बारे में जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस नीलामी में 9000 करोड़ रुपए की 7.38 फीसदी ब्याज दर और 2027 में मैच्योर होने वाली सरकारी प्रतिभूतियां (Government Security),4000 करोड़ रुपए के 2028 में मैच्योर होने वाले भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड, 10000 करोड़ रुपए की 7.54 फीसदी ब्याज दर और 2036 में मैच्योर होने वाली सरकारी प्रतिभूतियां (Government Security) और 9000 करोड़ रुपए की 6.99 फीसदी ब्याज दर और 2051 में मैच्योर होने वाली सरकारी प्रतिभूतियां शामिल हैं।
