Get App

Suzlon Energy Share: सुजलॉन का शेयर 5% उछला, आदित्य बिड़ला की कंपनी से डील का दिखा असर

Suzlon Energy Share: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में तीन दिनों में 10% से ज्यादा तेजी आई है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की ग्रासिम के साथ नई डील ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। जानिए रिसाइकिल होने वाले विंड टर्बाइन ब्लेड से कंपनी को क्या फायदा होगा।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 3:50 PM
Suzlon Energy Share: सुजलॉन का शेयर 5% उछला, आदित्य बिड़ला की कंपनी से डील का दिखा असर
बुधवार को Suzlon Energy का शेयर 4.78% की बढ़त के साथ ₹37.46 पर बंद हुआ।

Suzlon Energy Share: विंड और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के शेयरों में बुधवार, 4 नवंबर को 5% तक की तेजी आई। शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में चढ़ा। तीन दिनों में इसमें 10% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई।

इस तेजी की वजह Aditya Birla Group की कंपनी Grasim Industries के साथ हुआ समझौता है। दोनों कंपनियां भारत के पहले रिसाइकिल होने वाले विंड टर्बाइन ब्लेड विकसित करेंगी।

Recyclamine टेक्नोलॉजी से बनेंगे ब्लेड

Grasim ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी Advanced Materials डिवीजन और रिन्यूएबल एनर्जी इकाई Aditya Birla Renewables ने Suzlon के साथ MoU किया है। यह समझौता Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 में हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें