इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूत होकर 79.86 के स्तर पर खुला था। शुरुआती कारोबार में रुपए में डॉलर के मुकाबले 79.81 का हाई और 79.87 का लो देखने को मिला है।
आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 79.81 तक जाता नजर आया है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपए को सपोर्ट मिला है।
पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.90 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच dollar index में 0.10 फीसदी की गिरावट आई है और ये 106.62 के स्तर पर दिख रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपए को सपोर्ट मिला है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 102.62 डॉलर पर आ गया है। Finrex Treasury Advisors के अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स के नीचे आने से रुपए को सपोर्ट मिला है।
इस बीच भारतीय बाजार में एफआईआई की बकवाली भी नरम पड़ी है। 22 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 675 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 739 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
इक्विटी मार्केट की बात करें तो बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली है। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। तेल-गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 410.99 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 55661.24 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 112.20 अंक यानी 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 16607.25के स्तर पर दिख रहा है।