Get App

Rupee Vs Dollar:डॉलर के मुकाबले रुपये में दबाव, 5 पैसे गिरा, 88.77 पर पहुंचा

Rupee Vs Dollar:वैश्विक स्तर पर जोखिम-रहित रुख के बीच अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार करते हुए 5 पैसे गिरकर 88.77 प्रति डॉलर पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 10:53 AM
Rupee Vs Dollar:डॉलर के मुकाबले रुपये में दबाव, 5 पैसे गिरा, 88.77 पर पहुंचा
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपया अपने ऑल टाइम लो के करीब मंडरा रहा है क्योंकि आरबीआई डॉलर-रुपये के 88.80 तक गिरने पर नज़र रख रहा है।

Rupee Vs Dollar:वैश्विक स्तर पर जोखिम-रहित रुख के बीच अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार करते हुए 5 पैसे गिरकर 88.77 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपया अपने ऑल टाइम लो के करीब मंडरा रहा है क्योंकि आरबीआई डॉलर-रुपये के 88.80 तक गिरने पर नज़र रख रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 88.75 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 88.77 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 5 पैसे की गिरावट दर्शाता है। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.72 पर बंद हुआ था।

इस बीच 6 मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 98.93 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.50 प्रतिशत बढ़कर 63.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें