Get App

RVNL Shares: बेंगलुरु में मिला करोड़ों का रेल प्रोजेक्ट, खुलासे पर शेयर बने रॉकेट

RVNL Shares: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने एक रेलवे प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस खुलासे पर इसके शेयर आज रॉकेट बन गए और करीब 5 फीसदी उछल गए। कंपनी ने रित्विक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (RPPL) के साथ मिलकर कर्नाटक की रेल इंफ्रा डेवलपमेंट कंपनी के एक अहम कॉन्ट्रैक्ट के लिए यह बोली लगाई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 3:45 PM
RVNL Shares: बेंगलुरु में मिला करोड़ों का रेल प्रोजेक्ट, खुलासे पर शेयर बने रॉकेट
रेल विकास निगम ने Package C4A के तहत बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट के लिए 613 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

RVNL Shares: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने एक रेलवे प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस खुलासे पर इसके शेयर आज रॉकेट बन गए और करीब 5 फीसदी उछल गए। कंपनी ने रित्विक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (RPPL) के साथ मिलकर कर्नाटक की रेल इंफ्रा डेवलपमेंट कंपनी के एक अहम कॉन्ट्रैक्ट के लिए यह बोली लगाई है। सबसे कम बोली लगाने के खुलासे पर शेयर 4.75 फीसदी उछलकर 472.30 रुपये के भाव पर पहुंच गए। तेजी का फायदा उठाते हुए कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 4.15 फीसदी के उछाल के साथ 469.60 रुपये (RVNL Share Price) पर बंद हुआ है।

RVNL को दो साल में पूरा करना है प्रोजेक्ट का काम

रेल विकास निगम ने Package C4A के तहत बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट के लिए 613 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इस पैकेज के तहत यह नौ स्टेशन बनाएगी जिसमें से एक एलीवेटेड होगा। इसके अलावा आठ कोरिडोर भी बनाएगी। ये स्टेशंस हीललिजे, सिंगेना अग्रहरा, हुस्कुर, अंबेडकर नगर, कार्मेलरम, बेल्लंडूर, मराठाल्ली, डोड्डानाकुंडी और कग्गडासापुरा में बनेंगे। ज्वाइंट वेंचर पार्टनरशिप के तहत इस प्रोजेक्ट में रेल विकास निगम की हिस्सेदारी 51 फीसदी होगी। इस प्रोजेक्ट पर दो साल में काम पूरा करना है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें