एसएंडपी 500 और नैस्डैक शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बिगड़ते कंज्यूमर सेंटीमेंट डेटा और मध्य पूर्व संघर्ष ने निवेशकों को जोखिम भरे दांव लगाने से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मध्य पूर्व के संघर्ष ने कुछ सबसे बड़े अमेरिकी बैंकों की तिमाही आय में बढ़ोतरी को भी बेअसर कर दिया। वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। लेकिन अक्टूबर के अमेरिकी कंज्यूमर सेंटीमेंट तेज गिरावट दिखने पर प्रारंभिक रीडिंग के बाद इन्होंने अपनी बढ़त गंवा दी। डाओ मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। निवेशक मध्य पूर्व से आने वाली ख़बरों पर भी नजर रखते हुए नजर आये।
शुक्रवार को इजराइल ने कहा कि उसने गाजा पट्टी के अंदर छापे मारे। यह इजराइल में घातक तांडव के बाद हमास लड़ाकों को ठिकाने लगाने के लिए जमीनी कार्रवाई की पहली घोषणा थी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइल द्वारा गाजा नागरिकों को छोड़ना "विनाशकारी मानवीय परिणामों के बिना" असंभव था।
अमेरिकी ट्रेजरी की कीमतें बढ़ीं क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षात्मक निवेश की तलाश की। जबकि अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 5.8% बढ़ गई।
न्यूयॉर्क लाइफ इन्वेस्टमेंट्स के अर्थशास्त्री और पोर्टफोलियो रणनीतिकार लॉरेन गुडविन (Lauren Goodwin) ने कहा, "यह जोखिम-रहित भावना का अधिक संकेत देता है।" उन्होंने कहा कि बांड, इक्विटी और तेल में बदलाव कंज्यूमर सेंटीमेंट में गिरावट, ग्लोबल इकोनॉमी और भू-राजनीतिक संघर्ष के बारे में चिंताओं को दर्शा रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जब तक मध्य पूर्व युद्ध में कोई बड़ा मूव नहीं होता शुक्रवार का मूड "अशांत बाज़ार की शुरुआत का संकेत" होगा।
डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 39.15 अंक या 0.12% बढ़कर 33,670.29 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 21.83 अंक या 0.50% गिरकर 4,327.78 पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 166.99 अंक या 1.23% गिरकर 13,407.23 पर पहुंच गया।
हालांकि इस सप्ताह एसएंडपी 500 ने लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त के साथ 0.45% की बढ़त दर्ज की। इस सप्ताह नैस्डैक 0.18% गिर गया। डाओ ने दो सप्ताह की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 0.79% की बढ़त दिखाई।
एसएंडपी के 11 प्रमुख इंडस्ट्री सेक्टरर्स में से एनर्जी ने 2.3% की बढ़त हासिल की क्योंकि तेल की कीमतें बढ़ीं। यूटिलिटीज जैसे डिफेंसिव सेक्टर में 1% की वृद्धि हुई। कंज्यूमर स्टेपल्स में 0.8% की वृद्धि हुई। ये टॉप गेनर्स भी रहे।
एसएंडपी 500 बैंक इंडेक्स में बढ़त कम होती हुई नजर आई। दिन चढ़ने पर यह तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर 3.4% पर पहुंचने के बाद गिरकर 0.6% की बढ़त पर बंद हुआ।
एसएंडपी 500 में 12 शेयरों ने नया 52-वीक हाई हिट किया। 20 शेयरों ने नया लो हिट किया। नैस्डैक कंपोजिट में 28 शेयरों ने नया हाई लगाया और 335 शेयरों में नया लो हिट किया।
अमेरिकी एक्सचेंजों पर पिछले 20 सत्रों में औसत 10.37 अरब शेयरों की तुलना में 10.06 अरब शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई।