Get App

Sachin Shah Top Tips for Equity: वौलेटाइल बाजार में एमके इन्वेस्टमेंट के सचिन शाह से जानें कौन से सेक्टर आगे करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन

सचिन शाह ने आगे कहा कि प्राइवेट बैंक सेक्टर के वैल्यूएशन काफी रीजनेबल नजर आ रहे है। आने वाले 2-3 सालों में बैंकों की ग्रोथ भी अच्छी रहने की उम्मीद है। प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की डिपॉजिटरी ग्रोथ भी काफी अच्छी नजर आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2025 पर 11:18 AM
Sachin Shah Top Tips for Equity: वौलेटाइल बाजार में एमके इन्वेस्टमेंट के सचिन शाह से जानें कौन से सेक्टर आगे करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन
आईटी सेक्टर के वैल्यूएशन भी काफी अच्छे लग रहे है। जिस तरह से यूएस इकोनॉमी की रिकवरी नजर आ रही है।

Sachin Shah Top Tips for Equity: बाजार की आगे की चाल Emkay Investment Managers के Executive Director & फंड मैनेजर सचिन शाह का कहना है कि बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। 3 सालों से 20-25 फीसदी का रिटर्न बाजार ने दिया है। फिलहाल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के वैल्यूएशन काफी महंगे है। कंपनियों के नतीजे भी सुस्त रहे हैं। जिसके कारण बाजार में मुनाफावसूली होना स्वाभाविक है। हालांकि बाजार में आया उतार-चढ़ाव लंबी अवधि के निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका दे रहा है। ऐसे में बाजार में अच्छे शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर मिलने का मौका देते है।

ये सेक्टर करेंगी बेहतर

सचिन शाह ने आगे कहा कि प्राइवेट बैंक सेक्टर के वैल्यूएशन काफी रीजनेबल नजर आ रहे है। आने वाले 2-3 सालों में बैंकों की ग्रोथ भी अच्छी रहने की उम्मीद है। प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की डिपॉजिटरी ग्रोथ भी काफी अच्छी नजर आ रही है। साथ ही सेक्टर की एसेट क्वालिटी भी काफी अच्छी रही है। लिहाजा प्राइवेट बैंक के दिग्गज कंपनियों में निवेश की सलाह होगी।

वहीं आईटी सेक्टर के वैल्यूएशन भी काफी अच्छे लग रहे है। जिस तरह से यूएस इकोनॉमी की रिकवरी नजर आ रही है। उससे आईटी सेक्टर को फायदा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें