सैजिलिटी लिमिटेड में कई ब्लॉक डील्स के जरिए 69.22 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई है। शेयरों की यह संख्या कंपनी की 17% हिस्सेदारी के बराबर है। कुल 35 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री हुई है। CNBC-TV18 ने एक दिन पहले रिपोर्ट दी थी कि कंपनी के प्रमोटर ब्लॉक डील्स के जरिए 16.4 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि डील का बेस साइज 10% है। साथ ही 6.4% हिस्सेदारी का ग्रीन शू ऑप्शन भी है। बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस 46.4 रुपये प्रति शेयर है।
