Sai Parenteral's IPO Listing: शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, ₹392 का शेयर ₹400 पर हुआ लिस्ट

Sai Parenteral's IPO Listing: वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता और निवेशकों के ठंडे रिस्पांस के बीच साई पैरेंटरल्स के शेयर मामूली प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। NSE पर शेयर ₹400 पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस ₹392 से केवल 2.04% ज्यादा है

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
जिन निवेशकों को एक लॉट अलॉट हुआ था, उन्हें लिस्टिंग पर करीब ₹304 का मुनाफा हुआ है

Sai Parenteral's Listing: फार्मास्युटिकल क्षेत्र की कंपनी साई पैरेंटरल्स लिमिटेड के शेयरों की आज शेयर बाजार में काफी धीमी शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता और निवेशकों के ठंडे रिस्पांस के बीच कंपनी के शेयर मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुए। NSE पर शेयर ₹400 पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस ₹392 से सिर्फ 2.04% ज्यादा है। BSE पर इसकी शुरुआत थोड़ी बेहतर रही और यह ₹405 पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 3.32% अधिक है। जिन निवेशकों को एक लॉट अलॉट हुआ था, उन्हें लिस्टिंग पर करीब ₹304 का मुनाफा हुआ है।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

कंपनी के ₹408.79 करोड़ के इस आईपीओ को निवेशकों से बहुत ज्यादा उत्साह नहीं मिला:


कुल सब्सक्रिप्शन: आईपीओ कुल 1.05 गुना सब्सक्राइब हुआ।

QIB और NII: क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 1.71 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने 2 गुना से अधिक बोली लगाई।

रिटेल निवेशक: आम निवेशकों का रुझान काफी ठंडा रहा, उन्होंने 37.86 लाख शेयरों के मुकाबले केवल 4.39 लाख शेयरों के लिए आवेदन किया।

IPO की मुख्य डिटेल्स 

प्राइस बैंड: ₹372 से ₹392

लॉट साइज: 38 शेयर (न्यूनतम निवेश ₹14,896)

कुल इश्यू साइज: ₹408.79 करोड़

फ्रेश इश्यू: ₹285 करोड़

ऑफर फॉर सेल (OFS): ₹123.79 करोड़

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल सेहत 

2001 में स्थापित यह कंपनी फार्मा फॉर्मूलेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और CDMO सर्विसेज में काम करती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी की आय ₹155.18 करोड़ से बढ़कर ₹163.74 करोड़ हो गई। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी का मुनाफा (PAT) ₹8.42 करोड़ से लगभग दोगुना होकर ₹14.43 करोड़ पहुंच गया है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।