Get App

गिरते बाजार में भी 3% चढ़ा SAIL का शेयर, FY26 के पहले 11 महीनों में कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

SAIL Shares: सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025–26 में अप्रैल से फरवरी (11 महीने) के दौरान अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 18.24 मिलियन टन (MT) रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 14% ज्यादा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 2:42 PM
गिरते बाजार में भी 3% चढ़ा SAIL का शेयर, FY26 के पहले 11 महीनों में कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री
SAIL Shares: मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में कंपनी की कुल बिक्री 18.24 मिलियन टन (MT) रही

SAIL Shares: सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025–26 में अप्रैल से फरवरी (11 महीने) के दौरान अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 18.24 मिलियन टन (MT) रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 14% ज्यादा है।

कंपनी ने इसी अवधि में 1.11 लाख करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कैश कलेक्शन भी दर्ज की, जो सालाना आधार पर करीब 10% की बढ़त दर्शाती है। SAIL के मुताबिक इस दौरान रिटेल सेल्स, स्टॉकयार्ड सेल्स और डोर डिलीवरी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, जो ग्राहकों पर कंपनी के फोकस को दिखाता है।

फरवरी में 1.58 मिलियन टन बिक्री

फरवरी 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 1.58 मिलियन टन रही। इसके साथ ही SAIL ने जनवरी 2026 के मुकाबले अपनी इन्वेंट्री 1.05 लाख टन कम की। कंपनी ने अपने कर्ज में भी कमी की है और उधारी लगभग 1000 करोड़ रुपये घटाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें