Bonus Shares: शेयरधारकों के लिए खुशखबरी! यह IT कंपनी देने जा रही बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट 13 सितंबर तय

Saksoft Ltd Share Price: सैकसॉफ्ट लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 7 अगस्त 12% से अधिक की तेजी आई। आज गुरुवार 8 अगस्त को भी इसके शेयर हरे निशान में खुले। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जून तिमाही के नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने के ऐलान के बाद आई है। आईटी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली इस कंपनी ने बुधवार को बताया कि वह अपने शेयरधारकों को सौगात देने जा रही है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
Saksoft Ltd Share Price: सैकसॉफ्ट लिमिटेड पहली बार शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने जा रही है

Saksoft Ltd Share Price: सैकसॉफ्ट लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 7 अगस्त 12% से अधिक की तेजी आई। आज गुरुवार 8 अगस्त को भी इसके शेयर हरे निशान में खुले। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जून तिमाही के नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने के ऐलान के बाद आई है। आईटी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली इस कंपनी ने बुधवार को बताया कि वह अपने शेयरधारकों को सौगात देने जा रही है। इसके तहत कंपनी प्रत्येक चार शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करेगी। बोनस जारी करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट 13 सितंबर 2024 तय किया गया है।

यह पहली बार है जब सैकसॉफ्ट लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इससे पहले, इसने 2022 में 10 रुपये के फेस वैल्यू अपने शेयरों को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित यानी स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) किया था।

कंपनी के नतीजों की बात करें तो, जून तिमाही में इसका रेवेन्यू तिमाही आधार पर 3.1 फीसदी बढ़कर 201 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA मार्च तिमाही से 5.2% बढ़कर 35 करोड़ रुपये रहा। सैक्सॉफ्ट का अधिकतर रेवेन्यू एशिया प्रशांत बाजार से आता है, जबकि बाकी हिस्सा अमेरिका और यूरोप से आता है।


कंपनी ने अपने कारोबार को चार हाई ग्रोथ वाले बिजनेसों में रिस्ट्रक्चर किया है। इसमें फिनटेक, हाईटेक, मीडिया एंड यूटिलिटीज और ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स शामिल हैं। फिनटेक, हाईटेक, मीडिया और यूटिलिटीज ने मिलकर कंपनी की कुल इनकम में 73% का योगदान दिया।

NSE पर सुबह 9.35 बजे के करीब, सैकसॉफ्ट लिमिटेड के शेयर 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ 293.85 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इससे पहले बुधवार को सैकसॉफ्ट के शेयर 12% बढ़कर 298.5 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों में इस साल अबतक करीब 8 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 5 फीसदी नीचे आया है। इसका मौजूदा मार्केट कैप करीब 2,970 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- RBI के रेट ऐलान से पहले फिसले Sensex-Nifty, निवेशकों ने गंवाए ₹61000 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।