Get App

त्योहारों में बिक्री अनुमान से ज्यादा, अगले साल जून में लॉन्च हो सकती है पहली EV- मारुति सुजुकी चेयरमैन आर. सी. भार्गव

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने कहा डीलर्स की inventory घट रही है। आगे डिस्काउंट कम होगा। हालांकि त्योहारों में बिक्री अनुमान से ज्यादा रही है। अगले साल जून में पहली EV लॉन्च हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 3:28 PM
त्योहारों में बिक्री अनुमान से ज्यादा, अगले साल जून में लॉन्च हो सकती है पहली EV- मारुति सुजुकी चेयरमैन आर. सी. भार्गव
मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने कहा कंपनी ने इस साल डिमांड धीमे रहने का गाइडेंस पहले ही दिया था। इस साल डिमांड में 3-4% ग्रोथ रहने का अनुमान था।

Maruti Suzuki India: मंगलवार (29 अक्टूबर ) की गिरावट के बाद 30 अक्टूबर को मारुति सुजुकी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि डीलर्स की inventory घट रही है। आगे डिस्काउंट कम होगा। हालांकि त्योहारों में बिक्री अनुमान से ज्यादा रही है। अगले साल जून में पहली EV लॉन्च हो सकती है। बता दें कि दूसरी तिमाही में मुनाफा, मार्जिन, आय तीनों अनुमान से कम रहे हैं। मार्जिन तो 5 तिमाही के निचले स्तर पर आया। मैनेजमेंट ने फेस्टिव सीजन में कमजोर डिमांड को लेकर चेतावनी दी है।

कंपनी के नतीजों पर सीएनबीसी-आवाज  से बात करते हुए आर सी भार्गव ने कहा कि कंपनी के नतीजे पिछले साल के मुकाबले अच्छे रहे है। टैक्स का सिस्टम बदलने से प्रोविजिनिंग करनी पड़ी है जिसके चलते प्रोविजिनिंग का असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा है।

बता दें कि सितंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 फीसदी गिरकर ₹3,716.5 करोड़ रुपये से ₹3,069.2 करोड़ पर आ गया। इसके प्रॉफिट में गिरावट की वजह इंडेक्सेशन बेनेफिट हटाए जाने और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव 837.6 करोड़ रुपये का प्रोविजन रहा। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू महज 0.4 फीसदी बढ़कर ₹37,062.1 करोड़ से ₹37,202.8 करोड़ पर पहुंचा।

त्योहारों में मारुति की स्थिति पहले से बेहतर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें