Get App

समीर अरोड़ा ने 2025 के लिए इन सेक्टर्स पर लगाया दांव, दिला सकते हैं बड़ा मुनाफा

मनी मैनेजर समीर अरोड़ा (Samir Arora) ने शेयर बाजार के ऊंचे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि चाहे भारत हो या अमेरिका, शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों में देखी गई तेजी अभी तक इतनी अधिक नहीं रही है कि निवेशकों को बुलबुला बनने की चिंता हो। उन्होंने कहा कि वे इस समय इक्विटी मार्केट के साथ-साथ गोल्ड पर भी बुलिश हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 25, 2024 पर 9:35 PM
समीर अरोड़ा ने 2025 के लिए इन सेक्टर्स पर लगाया दांव, दिला सकते हैं बड़ा मुनाफा
दिग्ग्ज निवेशक समीर अरोड़ा (Samir Arora) ने कहा कि निफ्टी 500 का तीन साल का रिटर्न लगभग 15% CAGR रहा है

मनी मैनेजर और हीलियोज कैपिटल के फाउंडर, समीर अरोड़ा (Samir Arora) ने शेयर बाजार के ऊंचे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि चाहे भारत हो या अमेरिका, शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों में देखी गई तेजी अभी तक इतनी अधिक नहीं रही है कि निवेशकों को बुलबुला बनने की चिंता हो। उन्होंने कहा कि वे इस समय इक्विटी मार्केट के साथ-साथ गोल्ड पर भी बुलिश हैं। समीर अरोड़ा ने हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में 2025 को लेकर अपने नजरिया साझा किया।

उन्होंने कहा, "पिछले बुल रन की तरह इस बार हमारे यहां कोई जबरदस्त तेजी नहीं आई है। यह समय बहुत संतुलित रहा है क्योंकि सप्लाई बहुत अधिक रही है। लोग इसे नेगेटिव मानते हैं, लेकिन सप्लाई ने यह सुनिश्चित किया है कि ओवरऑल बाजार नियंत्रण में रहे।"

दिग्ग्ज निवेशक ने कहा कि शेयर बाजार का वैल्यूएशन 'बहुत ज्यादा सीमा से बाहर' नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय शेयरों के लिए, निफ्टी 500 का तीन साल का रिटर्न लगभग 15% प्रति वर्ष रहा है। यह हमारे लॉन्गटर्म ऐतिहासिक औसत के मुताबिक है। समीर अरोड़ा ने कहा कि शेयर बाजार में करेक्शन के लिए कोई रणनीति नहीं है। वे इस नजरिए से सहमत नहीं थे कि शेयर बाजार एक झटके में आए करेक्शन के चलते बाजार वापस निवेश के लिए अच्छा बन जाता है। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि यह धीरे-धीरे ठीक हो, या पहले ऊपर जाए, फिर नीचे आए।"

समीर अरोड़ा ने कहा, "यह कहना कि अगले साल हमें मंदी की स्थिति में रहना चाहिए, या कैश को होल्ड करके बैठे रहना चाहिए, या गिरावट का इंतजार करना चाहिए, कहीं से भी सही नहीं है और इसकी जरूरत भी नहीं है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें